फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: अब 14 जून तक भर सकेंगे प्रवेश फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरी बार बढ़ाई गई तिथि, 18 जून को होगी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के आवेदन अब छात्र-छात्राएं 14 जून तक कर सकेंगे। बीयू ने दूसरी बार फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। वहीं, प्रवेश परीक्षा 18 जून को होगी।
विज्ञापन

बीयू कैंपस में सौ से अधिक व्यावसायिक कोर्स संचालित हैं। इसके अलावा कई महाविद्यालयों में भी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं। बीयू ने 18 अप्रैल से इन कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन खोल दिए थे। 17 मई आवेदन की अंतिम तिथि थी। इसके बाद आवेदन की तिथि बढ़ाकर सात जून कर दी गई। अब बीयू ने फिर से आवेदन करने की तिथि को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राएं अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in और समर्थ पोर्टल के लिंक https://bujhansiadm.samarth.edu.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें