फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BU: नेपाल की छात्रा एमएससी, छात्र बीकॉम में लेगा प्रवेश, शिक्षा मंत्रालय के माध्यम से आए आवेदन

Thu, 01 Oct 2026 11:55 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बीयू प्रशासन ने मंथन के बाद दोनों विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए ऑफर लेटर भेज दिया है। दोनों से अब तक की पढ़ाई से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं, ताकि उनकी जांच की जा सके।
विज्ञापन
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) में प्रवेश के लिए नेपाल के दो विद्यार्थी ने प्रवेश के लिए शिक्षा मंत्रालय में आवेदन किया है। इस पर विवि प्रशासन ने मंथन के बाद प्रवेश की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


बीयू में इंटरनेशनल स्टडीज सेल एवं यूजीसी सेल के असिस्टेंट नोडल अधिकारी प्रो. रिषी सक्सेना ने बताया कि नेपाल बरा निवासी ज्योति ने एमएससी बायोकेमिस्ट्री और तहली के शिवा प्रसाद ने बीकॉम में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। शिवा का खर्च नेपाल की सरकार उठाएगी, जबकि ज्योति की शिक्षा का खर्च परिजन वहन करेंगे। कुलपति एवं कुलसचिव ने मंथन के बाद दोनों विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए ऑफर लेटर भेज दिया है। दोनों से अब तक की पढ़ाई से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं, ताकि उनकी जांच की जा सके।

प्रो. रिषी सक्सेना ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों से कोई भी अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। प्रवेश होने के बाद दोनों का विवरण स्टडी इंडिया पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, ताकि केंद्र सरकार एवं विदेश मंत्रालय को पूर्ण विवरण आदि की जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें