फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : 20 घंटे में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के भरे 3050 फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर 20 घंटे में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 3050 अभ्यर्थियों ने ऑन लाइन आवेदन भरे जबकि वर्ष 2024 में 2014 ही आवेदन आए थे।



बीयू प्रशासन का कहना है कि वर्ष 2024 में सबसे कम करीब दो लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन दिए थे, जिसकी वजह से कई कॉलेजों की सीटें खाली रह गईं। चूंकि आगामी वर्ष में चार वर्षीय बीएड इंटीग्रेटेड शुरू होने जा रहा है, इसलिए इस बार चार लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के आवेदन करने की उम्मीद है। कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. सुनील त्रिवेदी ने बताया पहले दिन 20 घंटे में 3050 अभ्यर्थियों ने आवेदन भरे हैं, जो विगत वर्ष की तुलना में ज्यादा हैं।
विज्ञापन


0- फोन पर किया समस्या का निदान

कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. सुनील त्रिवेदी ने बताया सुबह दो अभ्यर्थियों की समस्या का का फोन पर ही निदान किया गया। वहीं, शाम तक पांच और अभ्यर्थियों ने फार्म भरने को लेकर समस्या बताई। उनकी भी समस्या का निदान किया गया।
विज्ञापन




0- यदि फार्म भरने में दिक्कत हो रही है, तो संपर्क करें



बीयू में बने कंट्रोल रूम पर लैंड लाइन फोन नंबर 0510-2441144 हैं, जिस पर अभ्यर्थी सुबह 10 से रात आठ बजे तक समस्या बताकर निदान करा सकते हैं। इसके अलावा फोन नं. 9151019697 व 9151019698 भी रखा गया है, जिन पर 24 घंटे समस्या का निदान होगा। यदि दिक्कत का समाधान नहीं हो रहा है, तो कंट्रोल रूम प्रभारी डाॅ. सुनील त्रिवेदी के फोन नं. 9151019695 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें