अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीबीएसई की छात्र-छात्राओं की परीक्षा भी शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 23 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इसके अलावा आईसीएसई बोर्ड के 12वीं के विद्यार्थियों की भी परीक्षा हुई।
सीबीएसई की जिला समन्वयक प्रीति खत्री ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 4714 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 4691 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पेपर सामान्य था, ऐसे में विद्यार्थियों को हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। वहीं, शनिवार को आईसीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के मास मीडिया एंड कम्युनिकेशन विषय, इंडियन म्यूजिक प्रथम प्रश्नपत्र और वेस्टर्न म्यूजिक प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई।