फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BU: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 72 जिलों में बनाए 1011 परीक्षा केंद्र, 4,44,958 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Thu, 21 May 2026 12:23 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परीक्षा प्रदेश के 72 जिलों में बनाए 1011 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पाली सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुचिता एवं पारदर्शिता से कराने की गाइड लाइन तय हो गई है। 31 मई को होने वाली परीक्षा में 4,44,958 अभ्यर्थियों ने फार्म भरे हैं। परीक्षा प्रदेश के 72 जिलों में बनाए 1011 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पाली सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन


जिसके तहत परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग सघन होगी। फेस रिकॉग्निएशन के साथ बायोमैट्रिक हाजिरी भी होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के साथ हुई बैठक में तय हुआ है कि जिन जिलों में ज्यादा परीक्षार्थी हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था होगी। समुचित पेयजल व्यवस्था भी होनी चाहिए। चूंकि गर्मी चल रही है इसलिए स्वास्थ्य व्यवस्था भी सतर्क होगी। परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले अधिकारी-कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की चूक नहीं हो। चूंकि प्रश्नपत्र कोषागार में रखे जाएंगे इसलिए इनकी निकासी की रिकॉर्डिग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें