फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने एक और कोआर्डिनेटर को सौंपी संगठन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए झांसी मंडल में संगठनस्तर पर एक और मुख्य सेक्टर प्रभारी की तैनाती की है। अब तक कानपुर व लखनऊ में संगठन का काम देख रहे नौशाद अली झांसी मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दस साल पहले बसपा का परचम पूरे प्रदेश में फहरा रहा था, तब झांसी में भी बसपा की नुमाइंदगी थी। लेकिन, इन दिनों पार्टी सत्ता से बाहर है। इसलिए पार्टी संगठन की ओर से इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि यदि संगठन मजबूत होगा तो पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी। अभी मुख्य सेक्टर प्रभारी ब्रजेश जाटव, नरेश बाबू राठौर और रविकांत मौर्य झांसी मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन अब एक नाम और जुड़ गया है। नौशाद अली को झांसी और मिर्जापुर मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वे लखनऊ और कानपुर मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। चुनाव नजदीक होने के कारण पार्टी ने नौशाद अली को संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
अब 30 को आएंगे सतीश मिश्रा
बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा अब 30 दिसंबर को मऊरानीपुर आएंगे। पहले उन्हें 15 दिसंबर को आना था। आरक्षित विधानसभा सीटों पर पार्टी के पक्ष में ब्राह्मण वोटों को साधने के लिए उनको जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले उनका कार्यक्रम 15 तारीख को आने का था। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई थीं, लेकिन अब तिथि में फेरबदल हो गया है। झांसी के मुख्य सेक्टर प्रभारी रविकांत मौर्य ने बताया कि सतीश चंद्र मिश्रा अब 30 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें