फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को भी मिलेगी ‘4जी स्पीड’

विज्ञापन
mobile tower - फोटो : demo
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) भी अब अपने उपभोक्ताओं को 4जी नेटवर्क देने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां तेज हैं। निगम की टेक्निकल टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। चार माह में काम पूरा करने की योजना है। उपभोक्ताओं को मई से हाई स्पीड नेटवर्क का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन

बीएसएनएल झांसी में अभी भी अपने उपभोक्ताओं को थ्री जी नेटवर्क दे रहा है। जबकि, अन्य कंपनियों के उपभोक्ताओं को काफी समय से 4जी स्पीड मिल रही है। लेकिन, अब बीएसएनएल भी निजी कंपनियों के साथ कदमताल करने वाला है। निगम अपने उपभोक्ताओं को 4जी नेटवर्क सेवा देने जा रहा है। विभाग की मई से इसकी शुरुआत करने की योजना है।
महाप्रबंधक बी के गुप्ता ने बताया कि स्पैक्ट्रम आवंटन न होने के कारण फोर जी सेवा को शुरू नहीं किया जा सका था। लेकिन, अब ये कमी दूर होने जा रही है। तैयारियां जारी हैं, चार माह बाद यहां के उपभोक्ताओं को भी 4जी नेटवर्क मिलेगा। क्षेत्र के उरई, ललितपुर, महोबा और चित्रकूट में 4जी सेवा की शुरुआत पहले की जा चुकी है। अब झांसी की बारी है। उन्होंने बताया कि थ्री जी नेटवर्क में चार से पांच एमबीपीएस की स्पीड दी जा रही है, जबकि 4जी नेटवर्क में 25 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें