फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल हटे, आज डटे, ईंट-बालू के ट्रैक्टर

Fri, 09 Oct 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आरटीओ कार्यालय और रिसाला चुंगी के पास अवैध रूप से चल रही ईंट-बालू मंडी हटने का नाम नहीं ले रही है। औपचारिक कार्रवाई होने के कारण ईंट-बालू विक्रेताओं के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को नगर निगम की टीम द्वारा हटाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को बालू व ईंट से लदे ट्रैक्टर फिर जम गए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की संपत्ति कर विभाग की टीम ने जल संस्थान की पानी की टंकी और आरटीओ कार्यालय के पास अवैध रूप से ईंट-बजरी से भरे ट्रैक्टरों को खदेड़ दिया था। टीम ने सड़क किनारे पड़ी बालू, गिट्टी और ईंट को हटाने के लिए व्यापारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि आगे से सामग्री सड़क पर मिली तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।

नगर निगम की चेतावनी को दरकिनार करते हुए बृहस्पतिवार को ईंट-बालू से लदे ट्रैक्टर यहां फिर प्रशासन को चुनौती देते खड़े नजर आए। ईंट-बालू की अवैध रूप से चल रही इस मंडी को हटाने के लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम व थाना नवाबाद पुलिस को निर्देश दिए थे। लेकिन, पुलिस भी मौन बनी हुई है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें