फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डीजे पर डांस के लिए लड़ गए बड़ागांव के लड़के, तीन पहुंचे अस्पताल चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बड़ागांव के मवई गांव में बृहस्पतिवार रात डीजे पर डांस करने के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में तीन युवक घायल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया। घायलों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दतिया निवासी श्रीराम लोधी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने दोस्त पवन लोधी के साथ बरात में आया था। बरात में वह अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। उसी दौरान मवई गांव निवासी अनीस, भूरा, सुनील, कृष्णकांत वहां शराब के नशे में पहुंचे। चारों डीजे के आगे आकर नाचने लगे। नाचते हुए उन दोनों को धक्का मारने लगे। धक्का देने का जब उसने विरोध किया तब आरोपी गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर अनीस के अन्य दोस्त भी आ गए। पवन के भी दोस्त यहां आ गए। उनके बीच मारपीट हुई। अनीस ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनको घायल कर दिया। बड़ागांव थाना पहुंचकर श्रीराम ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें