फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से नहर में डूबा बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार सुबह थाना रक्सा क्षेत्र स्थित राजघाट नहर में एक बालक अचानक पैर फिसलने के कारण डूब गया। गांव के लोगों ने नहर में उतरकर उसे काफी तलाशा, लेकिन पता नहीं चला। देर रात रक्सा पुलिस गोताखोरों के साथ तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

थाना रक्सा के पठारी गांव निवासी चतुर सिंह का आठ वर्षीय पुत्र राजू अपने चचेेरे भाइयों के साथ राजघाट नहर पर नहाने गया था। पानी का बहाव देखने के बाद उसको नहाने से मना कर दिया गया। वह नहर के किनारे खड़ा था, तभी अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह बह गया। यह देखकर नहा रहे भाई व ग्रामीण घबरा गए। पुलिस को सूचना देने के बाद सभी तलाश में जुट गए, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर भी तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चला। देर रात पुलिस तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें