फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बॉक्सिंग व भारोत्तोलन प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं हुए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। खेल विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता का समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री रजनी गुप्ता रहीं।



बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 46 किलो भार वर्ग में आरुष सोनकर ने प्रथम, योगेंद्र सिंह ने द्वितीय, निवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 48 किलो भार वर्ग में कुंवर साहब प्रथम, प्रिंस द्वितीय, आदित्य तृतीय स्थान पर रहे, 50 किलो भार वर्ग में आयुष पटेल प्रथम, यथार्त शर्मा द्वितीय, प्रथम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, 52 किलो भार वर्ग में इंद्रजीत प्रथम, मोहम्मद आरिस द्वितीय, सक्षम तृतीय स्थान पर रहे। 57 किलो भार वर्ग में सत्यम गुप्ता प्रथम, शिवा द्वितीय, विशाल पांचाल तृतीय स्थान प्राप्त किया। 81 किलो भार वर्ग में राजवीर यादव प्रथम, युगराज द्वितीय, आदि ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 49 किलो भार वर्ग में पार्थ आनंद प्रथम, स्वारित साहू द्वितीय, साहिल प्रजापति तृतीय स्थान प्राप्त किया। 61 किलो भार वर्ग में ध्रुवराज प्रथम, दिव्यांशु सिंह द्वितीय, रोशन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 67 किलो भार वर्ग में दीपांशु कुमार ने प्रथम, प्रहलाद द्वितीय व मोहम्मद अकमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 73 किलो भार वर्ग में कार्तिक प्रथम, प्रहलाद द्वितीय व अनुग्रह तृतीय स्थान पर रहे। 81 किलो भार वर्ग में अंकित सिंह प्रथम, आकाश द्वितीय एवं साहिल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी सुरेश बोनकर, राजेश सोनकर, सुनील कुमार, विकास उपाध्याय, अंकुर राणा, विकास वेंदया, चांदनी सिंह, छाया ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

बॉक्सिंग प्रतियोगिता

भार वर्ग - प्रथम स्थान - द्वितीय स्थान - तृतीय स्थान



46 किलो - आरुष सोनकर - योगेंद्र सिंह - निवान



48 किलो - कुंवर साहब - प्रिंस - आदित्य

50 किलो - आयुष पटेल - यथार्थ शर्मा - प्रथम

52 किलो - इंद्रजीत - मोहम्मद आरिस - सक्षम

57 किलो - सत्यम गुप्ता - शिवा - विशाल पांचाल

81 किलो - राजवीर यादव - युगराज - आदि

भारोत्तोलन प्रतियोगिता

भार वर्ग - प्रथम स्थान - द्वितीय स्थान - तृतीय स्थान

49 किलो - पार्थ आनंद - स्वारित साहू - साहिल प्रजापति

61 किलो - ध्रुवराज - दिव्यांशु सिंह - रोशन कुमार

67 किलो - दीपांशु कुमार - प्रहलाद - मोहम्मद अकमल

73 किलो - कार्तिक - प्रहलाद - अनुग्रह

81 किलो - अंकित सिंह - आकाश - साहिल यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें