नवाबाद पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के वांछित सोहन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस पहले ही आशीष उपाध्याय एवं शुभम को गिरफ्तार कर चुकी है।
ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबाद पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के वांछित सोहन शर्मा निवासी गोलाकुआं को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि आरोपी सोहन शर्मा को पुलिस तलाश रही थी। उसका सुराग मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। उसके पास से मोबाइल फोन समेत अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस को पार्षद पति पप्पू यादव उर्फ वीरेंद्र यादव, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू, हरीश कुमार, आकाश मंगलानी, सुमित साहू और रोशन मुंशी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही आशीष उपाध्याय एवं शुभम को गिरफ्तार कर चुकी।