फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिकोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

Wed, 23 Mar 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demopic
विज्ञापन
झांसी। तीन दिवसीय होलिकोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि हुरियारों के बीच मौका देख कोई खुरापात नहीं कर सके। होलिका दहन स्थलों पर भी पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। नशे में वाहन चलाते मिलने पर ऐसे लोगों को हवालात में डाला जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी सभा राज ने बताया कि होलिकोत्सव पर सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। जिले में होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिस कर्मी व होमगार्ड तैनात किए गए हैं, जिससे अराजक तत्व खुराफात न कर सकें। सादा लिबास में भी काफी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है, जो अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे। गड़बड़ी करने वालों को तुरंत हिरासत में लेकर हवालात में बंद किया जाएगा, इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

होली के दिन न सिर्फ चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात होगा बल्कि थानों की पुलिस टीमें लगातार भ्रमणशील रहेंगी। नशे की हालत में हुड़दंग करता यदि कोई मिला तो उसे शाम तक हवालात में बैठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ताकि नापाक मंसूबे वाले अपनी करतूतों से रंग में भंग न डाल दें। इसलिए थानों की पुलिस को विशेष इंतजाम करने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें