फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैसियत के हिसाब से पाबंद होंगे प्रत्याशी

Mon, 26 Oct 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्राम प्रधान पद के चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने रणनीति बना ली है, जिसके तहत प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को हैसियत के हिसाब से पाबंद किया जाएगा। महिला प्रत्याशी होने पर उसके प्रतिनिधि को पाबंद किया जाएगा, ताकि चुनाव शांतिपूर्वक हो सकें।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव में खलल पड़ने की आशंका के चलते पंचायत चुनाव और ग्राम प्रधानी के चुनाव अलग-अलग कराने का फैसला लिया। जिसके तहत अक्तूबर की 9, 13 व 17 तारीख को शांतिपूर्वक चुनाव हो चुका है। अंतिम चरण का मतदान 29 अक्तूबर को होगा, जिसके शांतिपूर्वक होने के प्रति जिला प्रशासन आश्वस्त है।

मगर ग्राम प्रधान पद के चुनाव ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। चुनाव में एक ही गांव के प्रत्याशी होने के चलते विवाद के हालात पैदा होने की आशंका रहती है। संभावित हालातों के चलते जिला पुलिस प्रशासन ने उक्त निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि प्रधान पद के प्रत्याशी को उसकी हैसियत के हिसाब से पाबंद किया जाएगा।

महिला प्रत्याशी के प्रतिनिधि को पाबंद किया जाएगा। वहीं प्रत्याशियों के आपराधिक छवि के समर्थकों भी पाबंद होंगे, ताकि गड़बड़ी होने पर न सिर्फ जमानत राशि जब्त करने की कार्रवाई की जा सके बल्कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें