फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मजदूरों को ले जा रहे वाहन को बोलेरो ने मारी टक्कर, 13 महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ/मोंठ। पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरा में हाईवे पर रविवार को मजूदरों से भरे वाहन में दुग्ध वाहन बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे 13 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को मोंठ के अस्पताल ले जाया गया। यहां से सात महिलाओं को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन में क्षमता से अधिक सवारी थीं।



मोंठ थाना क्षेत्र के गांव बिरसिंह पुरा से चालक संतोष कुमार 15 महिलाओं और किशोरियों को जनपद जालौन के ग्राम पिंडारी ले जा रहा था। यहां मटर की फली तोड़ी जानी थी। सुबह करीब 9:30 बजे आपे वाहन जैसे ही ग्राम सिकंदरा के पास पहुंचा। चालक ने सर्विस रोड पर आने के लिए आपे मोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से दूध लेकर आ रहा बोलेरो वाहन टकरा गया। इससे आपे खाई में जाकर पलट गई। आपे बैठीं महिलाएं, किशोरी चीखने चिल्लाने लगी। आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिलाओं को बाहर निकाला। उपनिरीक्षक दलबीर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे सभी घायल महिलाओं किशोरियों को एंबुलेंस एवं निजी सरकारी जीप से मोठ स्वास्थ्य केंद्र भेजा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुईं घायल

मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम बरसिंहपुरा निवासी वर्षा (10) पुत्री रमेश, रिया (17) पुत्री अवधेश, नंदिनी (15) पुत्री राकेश, भारती (40) पत्नी अवधेश, राजेश्वरी (35) पत्नी रमेश चंद्र, विमला (50) पत्नी रघुवीर, श्री कुंअर (49) पत्नी सुरेश, पुष्पा (52) पत्नी कैलाश, निशा (16) पुत्री रमेश, रामवती (50) पत्नी जय सिंह, अनीता (35) पत्नी परशुराम, जानकी (30) पत्नी केशव, संगीता (33) पत्नी रामकृष्ण घायल हो गईं। इनमें वर्षा, विमला, श्री कुंअर, पुष्पा, निशा, रामवती और जानकी गंभीर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें