फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तालाब में उतराता मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- पढ़ाई में था होनहार, कर रहा था प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। तीन दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को मऊरानीपुर थाना इलाके के बाजपेयी तालाब में उतराता हुआ मिला। परिवार में हुई अनबन के बाद युवक घर से निकल गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। बताया गया कि मृतक युवक पढ़ाई में होनहार था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
मऊरानीपुर की नीता कॉलोनी निवासी राकेश रिछारिया का पुत्र कमलेंदु रिछारिया (27) बीते तीन दिनों से लापता था। परिजनों के मुताबिक परिवार में हुई अनबन के बाद वह तीन दिन पहले रात तकरीबन एक बजे घर से निकल गया था। तब से परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह बाजपेयी तालाब पर मौजूद कर्मचारियों की नजर पानी में उतराते हुए एक शव पर पड़ी। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और नगर पालिका प्रशासन को दी। सूचना पर मऊरानीपुर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी बीच बेटे की तलाश कर रहे पिता राकेश रिछारिया भी तालाब पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त कमलेंदु के रूप में होते ही पिता बदहवास होकर रोने-बिलखने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों ने बताया कि मृतक कमलेंदु दो भाइयों में छोटा था। वह एक पैर से दिव्यांग था। पिछले वर्ष उसने मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट की परीक्षा पास कर ली थी। केंद्र सरकार का दिव्यांग प्रमाण पत्र न बन पाने के कारण उसकी नियुक्ति अटक गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन

घटना के संबंध में मऊरानीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। परिवार में हुई अनबन के बाद युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें