फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फसल बीमा क्लेम के लिए विधायक ने सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बम्हौरी व घाटलहचूरा के सैकड़ों किसानों को वर्ष 2025 की खरीफ फसल का बीमा का क्लेम नहीं मिला है, जिससे उनमें निराशा है। इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ग्राम बम्हौरी और घाट लहचूरा के पीड़ित किसानों की समस्या से अवगत कराया है। अनुरोध किया है कि किसानों के लंबित पड़े बीमा भुगतान की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराया जाए। विधायक के पत्र पर मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रमुख सचिव कृषि को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं। इससे किसानों में क्लेम मिलने की उम्मीद जगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें