फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 36 घंटे से लापता युवक का शव 200 फीट गहरी खदान में मिला

विज्ञापन
कोमल फाइल फोटो
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोरामछिया स्थित अभिलाषा ग्रेनाइट खदान में बुधवार सुबह करीब 200 फीट गहरी खदान में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान ओरछा थाना क्षेत्र के कुम्हर्रा गांव निवासी कोमल रायकवार (36) उर्फ मंटू पुत्र चिब्बा के रूप में हई।
विज्ञापन

कोमल की गर्दन टूटी हुई थी। शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही कि ऊंचाई से गिरने से उसे यह चोट आई। वह घर से तीन दिन से लापता था। इसी खदान में वह काम करता था और दो बच्चों के साथ खदान परिसर में रहता था। वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके गिरने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कोमल शादीशुदा था, लेकिन सात साल पहले पत्नी बबीता ने उसे छोड़ दिया था। वह बेटी स्नेहा को लेकर अलग रहती है, जबकि कोमल दो बेटों के साथ अलग रहता था। रविवार शाम काम खत्म करने के बाद कोमल कमरे पर आया था। अपना मोबाइल बेटे मयंक को चार्जिंग पर लगाने के लिए देकर बाजार चला गया, लेकिन कई घंटे बाद भी वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। एक कैमरे में कोमल खदान की तरफ अकेले जाता दिखाई दिया। खदान और आसपास इलाकों में तलाश की गई। रिश्तेदारियों में भी पता नहीं चला। बुधवार सुबह मशीन ऑपरेटर को खदान के भीतर शव दिखाई दिया। शव के पास अंडे भी पड़े मिले। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गहराई की वजह से क्रेन की मदद से शव बाहर निकाला गया। बड़ागांव थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय के मुताबिक ऊंचाई से गिरने से उसके शरीर में चोट के निशान मिले हैंं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें