फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में सनसनी: पेट्रोल पंप के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आगे का मंजर

Mon, 07 Jul 2025 03:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में सोमवार दोपहर को एक अज्ञात शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोंठ थाना क्षेत्र के श्रीराम पेट्रोल पंप के सामने सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मोंठ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति पेट्रोल पंप के पास घूमता हुआ देखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर बाद वह व्यक्ति वहीं जमीन पर लेट गया। लोगों ने सोचा कि वह थकान या नशे की हालत में है। देर रात तक जब वह नहीं उठा, तो सोमवार सुबह राहगीरों ने उसकी हालत देख पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मोंठ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आस-पास के थानों को सूचना दी गई है और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें