फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कुएं में मिला तीन दिन से लापता मिस्त्री का शव

विज्ञापन
कुँए के पास मृतक का शव
विज्ञापन
ग्राम रोरा में सनसनी, हालात संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भंडरा। थाना लहचूरा क्षेत्र के ग्राम रोरा में रविवार को कुएं में मिस्त्री रफीक उर्फ कल्लू का शव मिला। वह तीन दिन से घर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे। मृतक कुएं तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
ग्राम रोरा निवासी पुष्पेंद्र सिंह परिहार कुछ लोगों को लेकर खेत पर काम कराने पहुंचे थे। इसी दौरान खेत पर मौजूद लोगों ने कुएं में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल डायल 112 और थाना लहचूरा पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान रफीक उर्फ कल्लू (50) पुत्र कासिम खां, निवासी ग्राम रोरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र मिस्त्री का काम करता था और नशे का अधिक सेवन करता था। वह पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटा था। इसी बीच ग्रामीणों से उन्हें बेटे का शव कुएं में पड़े होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

घटना के संबंध में लहचूरा थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर रही है। युवक किन परिस्थितियों में कुएं तक पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

कुँए के पास मृतक का शव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें