फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोंठ एसडीएम के गनर से खनन माफियाओं की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
- चिरगांव थाने में एक नामजद समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। थाना चिरगांव क्षेत्र के बरल गांव के पास एसडीएम मोंठ की सुरक्षा में तैनात गनर के साथ खनन माफियाओं ने अभद्रता की। उन्होंने गनर से मारपीट का भी प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गनर अमित कटियार ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को वह एसडीएम मोंठ के साथ झांसी से मोंठ जा रहे थे। दोपहर करीब 12:40 बजे बरल गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी गाड़ी देखकर ट्रैक्टर गांव की ओर मोड़ दिया। ट्रैक्टर में बालू भरी थी, जिसे रामनगर घाट से लाया जा रहा था। एसडीएम के निर्देश पर गनर ने ट्रैक्टर को रुकवाकर हाईवे किनारे खड़ा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर बाद दो मोटरसाइकिलों से चार लोग मौके पर पहुंचे। इनमें से एक व्यक्ति ट्रैक्टर स्टार्ट करने लगा। गनर ने विरोध किया तो चालक ने उन्हें पीछे से धक्का दिया और मारपीट का प्रयास किया। गनर ने अपने बचाव में ट्रैक्टर पर चढ़कर उसे ले जाने से रोक लिया। पुलिस ने गनर अमित कटियार की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक शिवम परिहार निवासी बरल और दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें