फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शहजाद नदी किनारे मिले शव की पहचान, बीए प्रथम वर्ष का था छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गोविंद सागर बांध के डाउन स्ट्रीम में शहजाद नदी किनारे मिले एक शव की पहचान हो गई है। मृतक मोहल्ला शिवनगर निवासी 17 वर्षीय छात्र दीपेश राय था। वह 5 सितंबर को कंप्यूटर कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन

रविवार सुबह गोविंद सागर बांध के गेट बंद होने पर शहजाद नदी का जलस्तर कम हुआ था। इसी दौरान गोविंद नगर के मिलन क्षेत्र में किशोर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। सोमवार को कमलेश राय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी के पास पहुंचे। उन्होंने अपने लापता पुत्र दीपेश राय की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें मिले शव की फोटो दिखाई। कमलेश राय ने उसकी पहचान अपने पुत्र दीपेश राय के रूप में की। दीपेश एक निजी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।
मौत का कारण और पुलिस कार्रवाई
दीपेश के पिता कमलेश राय ने मौत का कारण अज्ञात बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने शव की पहचान होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें