फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेल पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के पास रेलवे यार्ड में पटरियों पर एक युवक का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला। थाना जीआरपी प्रभारी दिनेश सिंह परिहार ने बताया कि सोमवार को यार्ड में पटरियों पर खंभा नंबर 1038/22 डाउन लाइन पर एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो चुका था। आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन किसी ने भी पहचानने से इंकार कर दिया। मृतक नीली शर्ट और काला लोअर पहने है। अनुमान है कि किसी ट्रेन में यात्रा के दौरान वह गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें