फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक बना मधुशाला, मरीजों को लूट डाला

Tue, 11 Apr 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
medical college jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में बीयर पीये जाने और खून बेचने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो बनाने वाली महिला का दावा है कि वीडियो ब्लड बैंक का ही है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि वीडियो में कितनी सच्चाई है।
विज्ञापन

टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के थाना लिधौरा क्षेत्र के गांव उदयपुरा निवासी सुनीता ने इस वीडियो को बनाया है। लगभग 15 मिनट के एक वीडियो में एक स्टाफ कर्मचारी को हाथ में गिलास लिए दिखाया गया है। सुनीता का दावा है कि वह गिलास से बीयर पी रहा है। साथ ही एक यूनिट ब्लड देने के बदले में 3500 रुपए वसूले जा रहे हैं। सुनीता का आरोप है कि ब्लड बैंक में परमार्थ के नाम पर डोनेट कराए गए ब्लड को बेचने का खेल काफी पहले से चल रहा है, इसकी शिकायत उसने 21 जनवरी को की थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने एक्शन नहीं लिया।
वीडियो वायरल होते ही उसकी हकीकत जानने के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. एनएस सेंगर ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देनी है। प्राचार्य ने बताया कि पूर्व में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली। अब वीडियो की सच्चाई जांची जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शासन से करेंगे शिकायत
सामाजिक कार्यकर्ता मुदित चिरवारिया का कहना है कि कई बार मेडिकल कॉलेज की खामियां उजागर कर अस्पताल प्रशासन से शिकायत की गईं, लेकिन कार्यवाई न होने पर स्टाफ  के हौसले बुलंद होते गए। अगर इस मामले में कॉलेज आरोपियों को बचाता है, तो शासन स्तर पर मामला ले जाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें