फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: उम्मीदवारों ने नहीं लिया पर्चा वापस, सभी ब्लॉकों में मतदान तय, बबीना में दोनों भाजपा नेता आमने-सामने 

Fri, 09 Jul 2021 08:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

सभी छह ब्लॉकों में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। बंगरा और गुरसराय ब्लॉक में पहले ही भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है। सबसे दिलचस्प मुकाबला बबीना ब्लॉक में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी ब्लॉक प्रमुख पद चुनाव में आज नाम वापसी होनी थी, लेकिन किसी भी ब्लॉक में विपक्षी उम्मीदवारों के नाम वापस न लेने से मतदान होना तय हो गया। मऊरानीपुर ब्लॉक से एक उम्मीदवार ने पर्चा वापस लिया है, लेकिन चार उम्मीदवारों के मैदान में होने से वहां भी मतदान होना तय है।

विज्ञापन


सभी छह ब्लॉकों में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। बंगरा और गुरसराय ब्लॉक में पहले ही भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है। सबसे दिलचस्प मुकाबला बबीना ब्लॉक में देखने को मिल रहा है। यहां दो भाजपा नेता एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आज दिन भर दोनों उम्मीदवारों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन किसी ने भी अपने पांव पीछे नहीं खींचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें