फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी और हल्की फुहार ने किया गर्मी पर वार, आगे भी राहत के आसार

Fri, 29 May 2020 03:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी 
विज्ञापन
राहत की आंधी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बादलों की आवाजाही, कुछ देर के लिए चली तेज आंधी और फुहार की वजह से गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा डेढ़ और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


अब तक तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस बना रहने की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा था। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस होने और जबरदस्त उमस के कारण लोग घरों के अंदर तक पसीना-पसीना हो रहे हैं। ज्यादा देर तक धूप में रहने के कारण लोगों का सिर चकरा जा रहा था।

बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण आए मौसम में बदलाव के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट आई और 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें