झांसी आए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा व जिला सह?
- फोटो : REPORTERS
भाजपामय हो गया है पश्चिम बंगाल: नरोत्तम मिश्रा
झांसी। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री व पश्चिम बंगाल चुनाव के भाजपा के सह प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार से जनता नाराज है। जनता बदलाव चाहती है। इसका ही परिणाम है कि पश्चिम बंगाल भाजपामय हो गया है। वहां पर पार्टी की धमाकेदार जीत होगी। बंगाल एक बार फिर विकास की राह पर दौड़ेगा। रविवार शाम वे आवास विकास स्थित बबीना विधायक प्रतिनिधि के आवास पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।
उन्होंने कहा कि तांडव वेब सीरीज ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। भावनाओं से खेलने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा होना जरूरी है। विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र तिवारी ने श्रीफल देकर और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक राजीव सिंह पारीछा, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय, दिगंत चतुर्वेदी, संजीव श्रृंगीऋषि, विनोद नायक, राजेश पाल, अशोक मिश्रा, महेंद्र शर्मा, प्रदीप मिश्रा, अनिल साहू, रूपेश नायक, राघवेंद्र सिंह तोमर, वरुण तैंदोल, गोविंद रायकवार, अनुपम शुक्ला, अरविंद दुबे, नरेंद्र धानुक आदि मौजूद रहे।