फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज का सपा प्रमुख पर हमला: 'जैसे उल्लू को नहीं दिखता उगता सूरज, वैसे अखिलेश को नहीं दिखता विकास'

Sat, 24 Jun 2023 05:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

साक्षी महाराज बोले कि भाजपा सरकार में एक-एक विकास कार्य ऐतिहासिक हुआ है। आज विपक्ष कहता है कि मोदी हटाओ मगर जनता कहती है कि मोदी को सत्ता में बिठाओ।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित जनसभा में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे उल्लू को उगता सूरज नहीं दिखता है, वैसे ही अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश में विकास नहीं दिखता है। हालांकि, उन्होंने बाद में कहा कि वह किसी को उल्लू नहीं बोल रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

साक्षी महाराज बोले कि भाजपा सरकार में एक-एक विकास कार्य ऐतिहासिक हुआ है। आज विपक्ष कहता है कि मोदी हटाओ मगर जनता कहती है कि मोदी को सत्ता में बिठाओ। बोले कि 2024 में कांग्रेस के पास एकमात्र सीट रायबरेली भी नहीं रहेगी। जब हमने रामपुर, आजमगढ़ जीत लिया तो अब क्या बचा है।

लोकसभा चुनाव में सपा, कांग्रेस साफ हो जाएगी। 80 की 80 सीट भाजपा जीतेगी। बहन जी समझदार हैं, इसलिए वो पहले ही चुपचाप बैठ गईं हैं। जानती हैं कि मोदी के सामने कुछ नहीं होने वाला है। आने वाली जनवरी में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का लोकार्पण होगा। अब जल्द ही समान अचार संहिता भी आएगी। कहा कि आज आतंकियों पर सीएम योगी बुलडोजर चला रहे हैं।
विज्ञापन

'पता नहीं कब मोदी का मन आ जाएगा और बुंदेलखंड राज्य बन जाएगा'
चुनावी मंच से उन्नाव सांसद बुंदेलखंड राज्य के मुद्दे को भी हवा दे गए। उन्होंने कहा कि पता नहीं कब प्रधानमंत्री मोदी का मन आ जाएगा और फिर बुंदेलखंड राज्य बन जाएगा। कहा कि पीएम किसी के कहने से नहीं चलते, वह देशराज और जनता का हित देखते हुए निर्णय लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें