फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: भाजपा नेता का बेटा ही निकला लूट कांड का मास्टरमाइंड, पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों लुटेरे

Fri, 03 Nov 2023 11:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के मऊरानीपुर में एक्सिस बैंक के सामने दिनदहाड़े लूट की वारदात के पीछे मास्टरमाइंड खुद भाजपा नेता का बेटा ऋषभ राजपूत ही निकला। उसने ही अपने दोस्त आशीष अहिरवार उर्फ आशु और राहुल आर्य निवासी गांधी बाजार के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के मऊरानीपुर में एक्सिस बैंक के सामने दिनदहाड़े लूट की वारदात के पीछे मास्टरमाइंड खुद भाजपा नेता का बेटा ऋषभ राजपूत ही निकला। उसने ही अपने दोस्त आशीष अहिरवार उर्फ आशु और राहुल आर्य निवासी गांधी बाजार के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। लूट के बाद से ही पुलिस को ऋषभ और उसके करीबियों पर शक हो गया था। सभी के कॉल डिटेल्स खंगाल रही थी। ऋषभ के मोबाइल रिकॉर्ड खंगालने पर तीन फोन नंबर शक के दायरे में आ गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने जब इनको तलाशना शुरू किया तब यही दोनों बदमाश सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आए। इसके बाद तलाशते हुए पुलिस ने आशीष और आशु को मऊरानीपुर से ही गिरफ्तार कर लिया। देर रात ऋषभ को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। ऋषभ ने घटना में शामिल होने की बात कबूल कर ली है।

एसएसपी राजेश एस के मुताबिक ऋषभ पर काफी कर्ज हो गया था। इस कर्ज से वह काफी परेशान था। इसे चुकाने के लिए ही उसने कई महीनों पहले से साजिश रच रहा था। सोमवार को भी उसने बदमाशों के साथ मिलकर लूट करने की कोशिश की थी लेकिन, कामयाब नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को बैग में कुछ रुपए रखकर वह बैंक के लिए निकाला था। उसके कहने पर ही दोनों बदमाश उससे वह बैग छीन कर भागे थे। बैक से 80 हजार बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों बदमाशों से भी पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें