फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की हो गिरफ्तारी: अखिलेश

विज्ञापन
अखिलेश की खबर में..... अखिलेश यादव ने किया ट्वीट।
विज्ञापन
झांसी। झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक चुनाव की मतगणना के दौरान भाजपाइयों और पुलिस के बीच हुई धक्कामुक्की की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, स्नातक चुनाव की मतगणना के दौरान भाजपाइयों और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई थी। साथ ही एक भाजपा नेताओं की धक्कामुक्की के बाद एक सिपाही वाहनों पर गिर पड़ा। इसे लेकर सपा के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर निंदा की है। उन्होंने कहा है कि विधान परिषद के चुनाव में सपा की जीत और अपनी हार से बौखलाए भाजपाइयों ने मतगणना में घपले की कोशिश में झांसी की पुलिस पर जानलेवा हमला किया। पुलिस पर हमलावर भाजपाइयों की तुरंत गिरफ्तारी हो। भाजपा लोकतंत्र को निर्लज्ज होकर लूटना चाहती है। उप्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें