झांसी। मंगलवार को झांसी आए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा अपना जीत का क्रम दोहराएगी। उत्तर प्रदेश की सभी अस्सी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया।
एक होटल में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश-प्रदेश की बेहतरी व प्रगति के लिए भाजपा जरूरी है। इसी साल होने वाले निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। इसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी करें। केंद्र और प्रदेश सरकार ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ हर वर्ग के लोगों मिला है। कार्यकर्ता सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। इस दौरान कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि भाजपा में ही सभी धर्मों का बराबरी से सम्मान है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जावेद, उमर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।