फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी- ललितपुर से अनुराग व बांदा से आर के पटेल

विज्ञापन
anurag sharma - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने उद्योगपति अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। अनुराग बैद्यनाथ आयुर्वेद प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक हैं। उनके पिता डॉ. विश्वनाथ शर्मा झांसी और हमीरपुर से सांसद रह चुके हैं। अनुराग के टिकट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। वहीं, बांदा से मौजूदा सांसद भैरों प्रसाद मिश्र का टिकट काटकर मानिकपुर विधायक आर के पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन

झांसी- ललितपुर सीट से उमा भारती के चुनाव न लड़ने का एलान करने के बाद से ही भाजपा में नये प्रत्याशी की तलाश शुरू हो गई थी, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही थी। स्थिति ये रही कि लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के चार दिन बाद तक भाजपा प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई थी। लंबी रस्साकसी के बाद शनिवार को पार्टी ने अपना फैसला सुना दिया। अनुराग शर्मा की राजनीति में सक्रियता तो ज्यादा नहीं रही, लेकिन वे विभिन्न सामाजिक क्रियाकलापों में लगातार उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। उनकी पहचान एक सफल उद्यमी के रूप में है। टिकट की घोषणा होने के साथ ही भाजपाइयों का उनके आवास पर जमावड़ा लग गया।
माना जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयं संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय से अनुराग की करीबी रही है। संघ के सिफारिश पर ही भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। उल्लेखनीय है कि अनुराग के पिता डॉ. विश्वनाथ शर्मा 1980 में झांसी और 1991 में हमीरपुर सीट से सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें