फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के बीच अब जानलेवा ग्लैडर्स की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पक्षियों में फैले बर्ड फ्लू के दंश से लोग उभर भी नहीं पाए थे कि अब लोगों को घोड़ों और खच्चरों में होने वाली ग्लैंडर्स बीमारी का खतरा सताने लगा है। जिसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया मनुष्य में ग्लैंडर्स व फार्सी रोग होने से मांस पेशियों में दर्द, छाती में दर्द, मास पेशियों में अकड़न, सिर दर्द और नाक से पानी निकलने लगता है। घोड़े के सैंपल लेना शुरू कर दिया गया है। रोजाना पांच से छह घोड़े के सैंपल लिए जा रहे हैं। ग्लैंडर्स अथवा फार्सी रोग संक्रमित घोड़े के संपर्क में आने वाले मनुष्यों को भी चपेट में लेता है। घोड़ों से यह बीमारी आसानी से मनुष्यों में पहुंच जाती है। इस बीमारी की चपेट में आते ही 24 घंटे के भीतर ही मनुष्य की जान चली जाती है। जिले के किसी भी घोड़े अथवा खच्चर में संक्रमण पाया जाता है तो उसे दर्द रहित मौत दे दी जाती है। इसके एवज में पालक को मुआवजा भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें