फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अभिलेख मिलीं हजारों की दवाएं सीज

Sat, 23 Jun 2018 01:32 AM IST
amarujala
विज्ञापन
medition, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
औषधि विभाग ने शहर की दवा दुकानों पर छापेमारी कर पांच दवाओं और दो कॉस्मेटिक्स के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अभिलेख नहीं दिखाने पर तीन दुकानों पर हजारों की दवाएं सीज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को मिनर्वा चौराहा स्थित न्यू अरिहंत मेडिकल स्टोर, न्यू रोड स्थित शांति मेडिकोज और चंद्रा फार्मास्युटिकल पर जांच की। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि न्यू अरिहंत मेडिकल स्टोर पर मौके पर फार्मासिस्ट नहीं मिलने पर दुकान बंद करा दी गई। बाद में फार्मासिस्ट बुलाकर सत्यापित कराने पर दुकान का संचालन शुरू कराया गया। यहां पर दो हजार रुपये की दवाओं के अभिलेख नहीं दिखाए जा सके। इसी तरह शांति मेडिकोज में चार हजार और चंद्रा फार्मास्युटिकल पर 33 हजार रुपये की दवाओं के अभिलेख नहीं मिले। इनको सीज कर दिया गया है। कुछ जगह कोडिंग से संबंधित दवाइयां बेचती हुई पाई गईं। इनके भी दस्तावेज मांगे गए हैं। दवा और कॉस्मेटिक्स के नमूनों को जांच के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला भेज दिया गया है। यदि अधोमानक पाए जाते हैं तो दुकानदार और निर्माता कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कुछ अन्य कमियां भी मेडिकल स्टोर पर मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें