फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने इक्कीस हजार रुपये छीने

Thu, 17 Sep 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एसओजी टीम के जवान बताकर बाइक सवार एक ग्रामीण से इक्कीस हजार रुपये छीन ले गए। इसी तरह आपे सवार एक अन्य महिला का पर्स बदमाश छीन ले गए। दोनों पीड़ितों ने नवाबाद थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


नवाबाद थाने में दी तहरीर में बरुआसागर क्षेत्र के ग्राम घुघुवा निवासी वीरेंद्र पुत्र नंदू रायकवार ने बताया कि विगत 12 सितंबर को वह दिल्ली जा रही पत्नी को ताज एक्सप्रेस पर छोड़ने झांसी आया था। पत्नी को ट्रेन में बिठाने के बाद वह बस स्टैंड पर बरुआसागर जाने के लिए वाहन तलाश रहा था, तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक उसके पास आए। खुद को एसओजी टीम का जवान बताते हुए उस पर गांजा, चरस बेचने का आरोप लगाने लगे। तलाशी के नाम पर युवक उसकी जेब में रखे इक्कीस हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए।

इसी तरह मेडिकल कालेज क्षेत्र में स्थित ग्राम पिछोर निवासी मीना पत्नी प्रमोद कौशिक ने बताया कि विगत चौदह सितंबर को ट्रेन से दिल्ली से झांसी आई। इसके बाद स्टेशन से वह आपे में बैठकर मेडिकल कालेज जा रही थी, तभी प्रकाश होटल के पास बाइक सवार बदमाश उसका पर्स छीन ले गए। पर्स में पांच हजार रुपये, मोबाइल आदि सामान रखा हुआ था। पुलिस ने देर रात तक दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें