फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरफ्तार, पांच बाइकें मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। जीआरपी ने रविवार को स्टेशन के सर्कुलेटिंग क्षेत्र से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच बाइकें बरामद हुईं। पकड़े गए चोर मास्टर की से बाइकें चोरी करते थे। उनके निशाने पर विवाह घर व स्टेशन थे। अब तक दर्जनों बाइकोें को चोरी कर मध्य प्रदेश में बेच चुके हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग के दौैरान जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार को दो युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आए। पकड़े जाने पर पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों शातिर वाहन चोर हैं। थाने लाकर पूछताछ कर दोनोें ने अपने नाम दतिया स्थित बस स्टैंड के पीछे हाउसिंग बुड कॉलोनी निवासी राजेश तिवारी और बांदा के सिंह वाहिनी मंदिर कटरा रेलवे क्रासिंग निवासी जगन्नाथ उर्फ राजा सिंह बताए। दोनाें की निशानदेही पर स्टेशन के पास छिपाकर रखी गईं चोरी की पांच बाइकें बरामद कीं। इन बाइकों को अलग-अलग स्थानों से चोरी किया गया था। तीन बाइकों के मामले झांसी जीआरपी के साथ महोबा व हमीरपुर में दर्ज हैं। पूछताछ में दोनाें ने बताया कि मास्टर चाबी से बाइकों को उड़ाते थे जिसके बाद मध्य प्रदेश लाकर उसे बेचा जाता था। पुलिस ने दोनों के पास से मास्टर चाबी भी बरामद की है। वे विवाह घर व स्टेशन के बाहर से ही बाइकें चोरी करते थे। बाइक खड़ी कर अंदर जाने वाले व्यक्ति की रैकी करने के बाद ही घटना को अंजाम देते थे। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि पकडे़ गए राजेश तिवारी पर कई मामले दर्र्ज हैं, दूसरे साथी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें