फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना बड़ागांव इलाके में शनिवार रात घर लौट रहे बाइक सवार युवक को किसी ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। देर रात तक पुलिस हमलावर का पता नहीं लगा सकी थी।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव के बिरगुवां निवासी रतनलाल शनिवार दोपहर काम के सिलसिले में बड़ागांव गया था। रात को वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी गांव में पहुंचते ही किसी ने उसे गोली मार दी। सीने में गोली लगते ही वह गिरकर घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ हालत में रतनलाल को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें