फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक को मारी टक्कर: झांसी में पति-पत्नी की मौत, तीन साल की बेटी घायल; चार माह के बेटे को खरोंच तक नहीं

Sat, 09 Mar 2024 06:27 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बता दें कि मृतका विनीता के चचेरे भाई की पत्नी को बच्चा हुआ था। गुरुवार को कुआंपूजन था, जिसमें शामिल होने के लिए दंपती अपने दोनों बच्चों के साथ कुंवरपुरा आए थे। वहां से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
मृतक पति और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मऊरानीपुर थाना इलाके के लुहरगांव निवासी विक्रम कुशवाहा उर्फ मानवेंद्र (25) अपनी पत्नी विनीता (24) और तीन साल की बेटी सुहानी व चार माह के बेटे के साथ अपनी ससुराल निवाड़ी के कुंवरपुरा गांव से वापस अपने घर लौट रहे थे। चारों की एक ही बाइक पर सवार थे। दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे बंगरा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे विक्रम, विनीता और बेटी सुहानी घायल हो गए। जबकि, बेटे को मां ने अपनी गोद में छुपा रखा था, जिससे उसे खरोंच भी नहीं आई। 

विज्ञापन

आसपास जमा हुए लोगों ने चारों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से विक्रम, विनीता और बेटी सुहानी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में विक्रम और विनीता की मौत हो गई। जबकि, बेटी सुहानी की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन

बता दें कि मृतका विनीता के चचेरे भाई की पत्नी को बच्चा हुआ था। गुरुवार को कुआंपूजन था, जिसमें शामिल होने के लिए दंपती अपने दोनों बच्चों के साथ कुंवरपुरा आए थे। वहां से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें