आसपास जमा हुए लोगों ने चारों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से विक्रम, विनीता और बेटी सुहानी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में विक्रम और विनीता की मौत हो गई। जबकि, बेटी सुहानी की हालत नाजुक बनी हुई है।
बता दें कि मृतका विनीता के चचेरे भाई की पत्नी को बच्चा हुआ था। गुरुवार को कुआंपूजन था, जिसमें शामिल होने के लिए दंपती अपने दोनों बच्चों के साथ कुंवरपुरा आए थे। वहां से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।