फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने गल्ला व्यापारी का चार लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार की सुबह बबीना कस्बे में एक व्यापारी का चार लाख ग्यारह हजार रुपये से भरा बैग लेकर बाइक सवार दो बदमाश भाग गए। बदमाशों ने बेखौफ अंदाज में खुलेआम वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बबीना निवासी कमल जैन की कस्बे में ही गल्ले की दुकान है। रोजाना की तरह वह मंगलवार की सुबह तकरीबन सात बजे दुकान पर पहुंचे। उनके पास पानी का कैंपर और बैग था। बैग में चार लाख ग्यारह हजार रुपये रखे हुए थे। कैंपर और बैग को पास के चबूतरे पर रखकर कमल जैन दुकान के ताले खोलने लगे। इसी बीच दो बाइक सवार वहां पहुंचे और पलक झपकते ही व्यापारी का बैग उठाकर भाग गए। व्यापारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। दुकान के ताले खोलने के बाद देखा तो बैग गायब था। इस पर उन्होंने शोर मचाया और बैग की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान वहां खड़े एक बालक ने बताया कि बैग बाइक सवार दो युवक उठाकर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर बाइक सवार दो युवक बैग लेकर जाते हुए नजर आए। व्यापारी ने बताया कि सोमवार को उसने कुछ किसानों से अनाज व दाल खरीदा था, जिसके भुगतान के लिए वह ये रकम लेकर दुकान पर पहुंचे थे। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें