फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गोवंश से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंछ। बुधवार की शाम झांसी-कानपुर हाईवे पर गोवंश से टकराने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे में गोवंश ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना एट क्षेत्र के ग्राम बड़ी ईगुई कला निवासी कपिल देव व उसका साथी जितेंद्र बुधवार शाम लगभग छह बजे ग्राम सेसा से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर स्थित वन विभाग कार्यालय के पास अचानक सड़क पर आए छुट्टा गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक संतराम कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ भेजा। यहां चिकित्सकों ने कपिल देव को मृत घोषित कर दिया। जबकि, जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें