फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार घरों में ‘सौभाग्य’ से उजाला

Thu, 01 Mar 2018 01:01 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
bill cunnection - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री जन- धन योजना में जिस तरह लोगों ने अपने खाते खुलवाए उसी तरह प्रधानमंत्री की सौभाग्य योजना में ग्रामीण क्षेत्र के लोग निशुल्क कनेक्शन ले रहे हैं या कहें कि लोग बिजली चोरी करने से बचने लगे हैं। मंडल में अभी तक 20 हजार से अधिक कनेक्शन लिए जा चुके हैं, जिसमें झांसी जनपद में सात हजार लोगों ने कनेक्शन लिए।
विगत 17 दिसंबर से प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत गरीबों को मुफ्त और सामान्य नागरिकों को पांच सौ रुपये में एक किलोवाट भार का कनेक्शन मिल रहा है। कनेक्शन लेने के लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, वाहन लाइसेंस अथवा बैंक एकाउंट में एक परिचय पत्र होना जरूरी है। कनेक्शन के साथ मीटर, केबल, बीपीएल किट (एलईडी बल्ब, बोर्ड, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, एमसीवी, तीन मीटर वायरिंग) निशुल्क मिल रहे हैं। कनेक्शन के लिए गांव-गांव में शिविर लगाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग ने अभी जिन गांवों में शिविर लगाए हैं, उनमें सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। लोग कनेक्शन लेने में रुचि दिखा रहे हैं। अभी तक झांसी जनपद में सात हजार, ललितपुर में पांच हजार और जालौन में आठ हजार लोग कनेक्शन ले चुके हैं।

गांवों में लगेंगे शिविर
 जल्द ही शिविर लगाने के लिए टेंडर होने वाला है। इसके बाद टेंडर लेने वाली कंपनी ही गांवों में शिविर लगाएगी। इससे और अधिक सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। विभाग का उद्देश्य है कि घर कनेक्शन लेने के बाद ही रोशन हो, ताकि चोरी पर पूरी तरह से लगाम कस सके।
राकेश वर्मा, अधीक्षण अभियंता (महानगर)।

ये है लक्ष्य
झांसी जिले के शहरी क्षेत्र में सात हजार और ग्रामीण में 1.61 लाख कनेक्शन, ललितपुर जिले के शहरी क्षेत्र में 1800 और ग्रामीण में 1.53 लाख कनेक्शन और जालौन जिले के शहरी क्षेत्र में 6900 और ग्रामीण में 1.79 लाख उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने का लक्ष्य हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही पुलिस
विद्युत विजिलेंस टीम को हर महीने दो सौ बिजली चोरी पकड़ने का लक्ष्य दिया गया है। टीम चोरियां भी पकड़ रही है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराना उनके लिए परेशानी बना हुआ है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने नियम बना दिया है कि चोरी पकड़ने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराना जरूरी है। इसके बाद ही संबंधित व्यक्ति से शमन शुल्क और कर निर्धारण जमा कराया जाएगा। जबकि, थाना पुलिस ऐसे मामलों की रिपोर्ट लिखने में आनाकानी कर रही है। शनिवार को ही विजिलेंस टीम ने मऊरानीपुर क्षेत्र में 21 जगह चोरियां पकड़ीं। पुलिस के रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करने पर टीम को क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर आना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें