फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के बढ़ते दामों ने उड़ाई बाजार की चमक

Tue, 30 Oct 2018 12:42 AM IST
jhansi
विज्ञापन
सोने के बढ़ रहे भाव - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सोना और चांदी के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। छह सालों में पहली बार सोना 32 हजार रुपये के पार पहुंच गया है। दीपावली से पहले सोने के दामों की चमक बढ़ने से व्यापारी परेशान हैं। उन्हें त्योहार पर बाजार मंदा रहने की चिंता सता रही है।  
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के साथ फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। बाजार ने धनतेरस और दीपावली के लिए कमर कस ली है। महानगर के शहर सराफा बाजार, सीपरी बाजार और सदर आदि इलाकों के सराफा प्रतिष्ठानों में त्योहार के मौसम को देखते हुए आकर्षक डिजाइन की ज्वैलरी सज गई है लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोने के बढ़ रहे लगातार भावों ने सराफा कारोबारियों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी हैं। सराफा व्यापारी गोविंद शरण वर्मा का कहना है कि कमजोर होता रुपया और त्योहारी मांग ने सोने के दामों में उछाल ला दिया है। 15 दिन पहले 24 कैरट में दस ग्राम का सोना 31 हजार रुपये था लेकिन अब 32,500 तक पहुंच गया है। सराफा व्यापार कमेटी के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल का कहना है कि सोने के बढ़ते दामों से बाजार में फर्क तो पडे़गा। कई ग्राहक सिर्फ मजबूरी में ही सोने को खरीदेंगे। वहीं, सीपरी सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय सोनी के मुताबिक सोने में उछाल से ग्राहक व दुकानदार दोनों ही असमंजस में हैं। करवा चौथ पर दीपावली से अच्छा बाजार चलता था, लेकिन इस बार उतना अच्छा नहीं चला। दीपावली पर भी ज्यादा उम्मीद नहीं है। सराफा व्यापारी राजेंद्र सोनी का कहना है कि कई ग्राहक सोना के भाव उतरने का इंतजार कर रहे हैं।

आकर्षक डिजाइनों में है ज्वैलरी
बाजार में आकर्षक डिजाइनों के अभूषण उपलब्ध हैं। इनमें कपल रिंग, ब्रेसलेट जो सोने व चांदी के अलावा प्लेटिनम में है, युवाओं को काफी आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा चांदी की चौकी, कुंडल, मंगलसूत्र, पदमावत हार, राजकोट का हार, पायल, कंगन भी कई डिजाइनों में है।
विज्ञापन


छह सालों में अक्तूबर में ये रहे भाव
सोने का वर्ष 2013 में 31,800, 2014 में 27,285, 2015 में 26,500, 2016 में 30,000, 2017 में 30,500 रहा। जबकि, चांदी का वर्ष 2013 में 50,000, 2014 में 37,000, 2015 में 36,000, 2016 में 42500 और 2017 में 40500 रहा। वर्तमान में चांदी 39800 तक है।
विज्ञापन

(नोट: यह भाव सोने का प्रति दस ग्राम 24 कैरट और चांदी का एक किलो ग्राम में है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें