फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा 144 तोड़ने के आरोप में कथावाचक देवकी नंदन गिरफ्तार, निजी मुचलके पर हुए रिहा

Mon, 29 Oct 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
रविवार को लावलश्कर के साथ दिन में करीब तीन बजे पीतांबरापीठ पर दर्शन करने पहुंचे कथा वाचक पं. देवकी नंदन को धारा 144 तोड़ने के आरोप में दतिया पुलिस ने दर्शन करने के बाद मंदिर से बाहर निकलते समय गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


माहौल बिगड़ता देख पुलिस देवकी नंदन को कोतवाली ले गई तो समर्थक यहां भी पहुंच गए तथा नारेबाजी करने लगे। करीब दो घंटे तक चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद उन्हें मुचलका पर रिहा कर दिया गया।

कथावाचक देवकी नंदन दतिया करीब चौबीस गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे तथा उनके साथ पचास से अधिक लोगों का हुजूम था। इस समय यहां पर चुनाव होने के कारण आदर्श आचार संहिता लगी हुई है तथा धारा 144 लागू है, इसका उल्लंघन करने के कारण ही यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें