फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों का पेट भर रहे बीआईईटी छात्र

विज्ञापन
biet student help poor people
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का पेट भरने का बेड़ा उठाया है। छात्र कोरोना के दौर के पहले से ही लोगों को भोजन करा रहे हैं। इस समय और अधिक लोगों को भोजन वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीआईईटी छात्रों ने शक्ति एजूकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन के नाम से एक संस्था बनाई है। इसके तहत छात्र खुद पैसा इकट्ठा करके गरीबों को भोजन बांटते हैं। कोरोना काल के पहले से ही वह सखी के हनुमान मंदिर के पास जरूरतमंदों को नियमित भोजन वितरित करते रहे हैं। अब भी यह क्रम जारी है। छात्र बृजेश यादव ने बताया कि प्रतिदिन 300 लोगों को भोजन वितरित किया जा रहा है। छात्र ऑटो करके सखी के हनुमान मंदिर, बस स्टैंड सहित तीन स्थानों पर भोजन बांटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें