father corona positive, director with family quarantine
झांसी। कोरोना वायरस की चपेट में बुंदेलखंड के बड़े फिल्म निर्देशक के पिता भी आ गए हैं। बुधवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निर्देशक समेत अन्य परिजनों को क्वारंटीन कर दिया है। सभी के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।
नर्सिंग राव टौरिया निवासी 64 वर्षीय वृद्ध बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी। जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। कोरोना संक्रमित मिले वृद्ध का बेटा टीवी सीरियल का निर्देशक है। वह तमाम चर्चित धारावाहिक शो भी बना चुके हैं। बुंदेलखंड के बड़े फिल्म निर्देशक के तौर पर इनकी गिनती होती है। पिता के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद परिजनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।