फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: यूएसए के राज्य टेक्सास और एरीजोना की तर्ज पर बनेगा बीडा का मास्टर प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य टेक्सास और एरीजोना की तर्ज पर बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का मास्टर प्लान तैयार होगा। इसके लिए विशेषज्ञ इन दोनों राज्यों के मास्टर प्लान का अध्ययन करेंगे। विश्वस्तरीय निवेशकों को आकर्षित करने के लिए योजना में बदलाव भी किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को आयुक्त कार्यालय में हुई बैठक में साबरमती रिवरफ्रंट डवलपमेंट कारपोरेशन के चेयरमैन केशव वर्मा ने ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

झांसी में बनने वाले इस औद्योगिक गलियारे को विश्वस्तरीय शहर के तौर पर तैयार करना है। ऐसे में बीडा को ग्रीन इंवेस्टर सिटी के रूप में विकसित करने की प्लानिंग हो रही है। इसलिए बीडा के मास्टर प्लान पर अफसरों का विशेष फोकस है। इसी पर बृहस्पतिवार को बैठक में मंथन हुआ। विशेषज्ञों ने बताया कि मास्टर प्लान में इंडस्ट्री को केंद्र में रखा जाए। मास्टर प्लान बनाने के लिए निकाले जा रहे टेंडर में लॉजिस्टिक, वेयर हाउसिंग, सेमी कंडक्टर इंडस्ट्री के लिए अलग से क्षेत्र वर्गीकृत किया जाए। अब शुक्रवार से विशेषज्ञों की टीम 33 गांवों का भ्रमण शुरू करेगी। भ्रमण के दौरान भी टीम बीडा के अफसरों को कई सुझाव देगी। इसी को ध्यान में रखते हुए बीडा के मास्टर प्लान का टेंडर निकाला जाएगा। बैठक में खेल विशेषज्ञ संजय सिंह, शाश्वत बंधोपाध्याय, मुनीष ने भी बात रखी। इस दौरान आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह, सीईओ बीडा अमृत त्रिपाठी, डीएम अविनाश कुमार, लाल कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मास्टर प्लान बनने में लगेगा एक साल
बीडा का मास्टर प्लान बनने में करीब एक साल का समय लग सकता है। मार्च में मास्टर प्लान के लिए निविदा आमंत्रित की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें