फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है बजट: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि बजट लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। देश के स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला रखने वाला यह बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी है। इससे देश की समृद्धि और विकास को तीव्र गति मिलेगी। बजट में सबके साथ और सबके विकास को दर्शाया गया है। वित्तमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और विकसित भारत के रोडमैप वाला अंतरिम बजट पेश किया है। यह देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला बजट है। ब्यूरो
विज्ञापन


शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि के क्षेत्रों में बजट में कटौती की गई है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार गरीब, मजदूर व किसान विरोधी है। पूंजीवादी व्यवस्था को बढ़ावा देने वाली सरकार है। - उत्कर्ष साहू, पूर्व लोकसभा प्रभारी-बसपा
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लाए गए इस बजट से देश की आम जनता को ढेरों उम्मीदें थीं। लोग सोच रहे थे कि सरकार राहत का पिटारा खोलेगी, लेकिन वित्तमंत्री जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाईं।- तनवीर आलम खान, सपा महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें