फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गांवों की रिहायश से सौ मीटर दूर बसेगा बीडा!

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार जनवरी को पहली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मिल सकती मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गांवों की रिहायश से सौ मीटर दूर बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) बसाया जा सकता है। चार जनवरी को होने वाली बोर्ड की पहली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। भविष्य में होने वाले गांवों के विस्तार को मद्देनजर रखते हुए ये प्रस्ताव तैयार किया गया है।
झांसी में नोएडा की तर्ज पर बीडा का गठन हो रहा है। सदर तहसील के रक्सा के आसपास के 33 गांव की करीब 35 एकड़ जमीन अधिग्रहीत करने का प्रस्ताव है। जमीन अधिग्रहण पर 6315 करोड़ खर्च होंगे। शासन की ओर से एक हजार करोड़ का बजट जारी भी कर दिया गया है। अब बस इंतजार है तो चार जनवरी को होने वाली बीडा की पहली बोर्ड बैठक का। इसमें सबसे अहम प्रस्ताव भूमि अधिग्रहण का आएगा, जिसे मंजूरी मिल जाएगी। इसके अलावा भी कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। चूंकि, लगातार आबादी बढ़ने से गांवों का भी विस्तार हो रहा है। ऐसे में जिन 33 गांवों की जमीन बीडा के गठन के लिए खरीदी जानी है, वहां की रिहायश से सौ मीटर भूमि छोड़ी जा सकती है। ताकि, भविष्य में गांव की जनसंख्या बढ़ने के साथ ग्रामीण अपनी जरूरत के मुताबिक मकान आदि का निर्माण करा सकें। हालांकि, इस प्रस्ताव पर निर्णय बोर्ड को ही लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जनवरी को होने वाली बीडा की पहली बोर्ड बैठक में भूमि अधिग्रहण समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। गांव की मूल आबादी के आसपास सौ मीटर जमीन छोड़ने के प्रस्ताव पर बोर्ड ही निर्णय लेगा। - लाल कृष्ण, विशेष कार्यकारी अधिकारी, बीडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें