फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया नगर निगम का मुकद्दम, ड्यूटी लगाने के बदले मांगे थे तीन हजार रुपये

Tue, 02 Jan 2024 07:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

टीम ने सीपरी बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी मुकद्दम को अब लखनऊ स्थित न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने नगर निगम के मुकद्दम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मुकद्दम नीरज साहू ने एक महिला सफाई कर्मचारी से ड्यूटी लगाने के एवज में तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। कर्मचारी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की थी। विभाग की टीम ने मंगलवार की दोपहर सीपरी थाना इलाके में कच्चे पुल के पास से मुकद्दम को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सीपरी बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी मुकद्दम को अब लखनऊ स्थित न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें